Saturday, May 23, 2026
Home राष्ट्रीयबॉक्सिंग अगले महीने शुरू हो जाएगा राष्ट्रीय बॉक्सिंग कैंप

अगले महीने शुरू हो जाएगा राष्ट्रीय बॉक्सिंग कैंप

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारतीय बॉक्सिंग के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर सैंटियागो निएवा को उम्मीद है कि अगले महीने नेशनल कैंप कम से कम आंशिक रूप से शुरू किया जा सकता है। उन्हें दर्शकों के स्टेडियम में लौटने में भी कोई अड़चन नजर नहीं आती।

2017 में भारतीय टीम से जुड़े अनुभवी कोच निएवा ने कहा कि मुझे लगता है कि अगले महीने कैंप दोबारा शुरू होगा। अगर सभी मुक्केबाज नहीं भी लौटेंगे तो कम से कम कोर ग्रुप के बॉक्सर शामिल होंगे। कोर ग्रुप में वे बॉक्सर्स शामिल हैं जो ओलंपिक्स के लिए क्वॉलीफाई कर चुके हैं और जिन्हें क्वॉलीफाई करने का दावेदार माना जा रहा है।

तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने पर कैंप दोबारा शुरू होने की संभावना पर नीवा ने कहा कि मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हम अगले महीने की शुरुआत में कैंप दोबारा शुरू कर पाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights