Tuesday, May 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेतिया : सचिव इलेवन तीन विकेट से जीता

बेतिया : सचिव इलेवन तीन विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। शहर में खेले गए अंडर-19 ट्रायल मैच प्रेसिडेंट इलेवन व सचिव इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सचिव इलेवन ने प्रेसिडेंट इलेवन को तीन विकेट से हराया।

प्रेसिडेंट इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 29.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाये। गौतम ने 35, आमिर ने 31, शाहिद ने 15 रन बनाये। मुमताज ने 10 रन देकर दो, मुकेश ने 23 रन देकर दो, और गौतम गोविंद ने 25 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में सचिव इलेवन ने 28 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आकाश ने 30, संदीप ने 25 और विकेक ने 22 रन बनाये। आदर्श ने 36 रन देकर दो, दिनेश ने 28 रन देकर एक और अखलाख ने 24 रन देकर एक विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights