Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली क्रिकेट लीग में प्रांशु का हरफनमौला प्रदर्शन

वैशाली क्रिकेट लीग में प्रांशु का हरफनमौला प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। प्रांशु (38 रन, 5 विकेट) के हरफनमौला खेल की बदौलत डॉ एचएन गुप्ता स्मृति वैशाली जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में विजय स्पोट्र्स ने सराय क्लब को 54 रनों से पराजित किया।


वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित इस लीग में टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए विजय स्पोट्र्स क्लब ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए शिवम के अर्धशतक और प्रांशु के 38 रनों की मदद से छह विकेट पर 193 रन बनाये। शिवम का यह लगातार चौथा पचासा था। अमित ने 2, विकास ने 2, इरशाद और अमरजीत ने एक-एक विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी सराय की टीम विजय स्पोट्र्स के गेंदबाजों के आगे 139 रनों पर ऑल आउट हो गई। कन्हाई ने 19, आदित्य ने 17, सुधीर ने 19, प्राजंल ने 22 रन बनाये। प्रांशु ने 5, अमित ने 2, मृत्युंजय ने 2 और सुधीर ने एक विकेट चटकाये। विजय स्पोट्र्स के प्रांशु को ऑलराउंड खेल दिखाने के लिए के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अब लीग के मैच 5 जनवरी से खेले जायेंगे।

इसे भी पढ़ें-
अररिया जिला क्रिकेट में नरपतगंज CC के कप्तान की उम्मीदों पर खरे उतरे उसके बैट्समैन
पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग शुरू, विद्यार्थी एसी विजयी
नवादा क्रिकेट लीग में राहुल जी का पंच, युवा होंडा क्रिकेट क्लब चैंपियन

सीतामढ़ी क्रिकेट लीग में आकिब ने चटकाये चार विकेट
लखन राजा के बिहार रणजी टीम में चयन पर पिता आदित्य वर्मा ने जताई खुशी
बिहार रणजी टीम में अभिजीत, शब्बीर, लखन राजा और यशस्वी रिषभ की हुई इंट्री

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.