Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट लीग में टीचर्स कॉलोनी सीसी 70 रन से जीता

पूर्णिया क्रिकेट लीग में टीचर्स कॉलोनी सीसी 70 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में टीचर्स कॉलोनी क्रिकेट क्लब ने पूर्णिया जिला कोचिंग कैंप ‘बी’ को 60 रनों से पराजित किया।

टीचर्स कॉलोनी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाए। वैभव ने 32 रन ,मुनाजिर ने 22 रनों का योगदान दिया एवं हर्ष ने 16 रन बनाए। हर्ष आयुष ने48 रन देकर 6 विकेट, अबू बकर ने 5 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट ,एवं रवि ने 3.3 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया जिला कोचिंग कैंप बी की टीम ने 18.4 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 73 रन बनाए। रोहन ने 20 रन, आदित्य ने 14 रनों का योगदान दिया। देवेश ने 6ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट, हर्ष ने 5 ओवर में 3 विकेट एवं मुनाजिर ने 0.4 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

टीचर्स कॉलोनी क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 50 रन से जीत कर 2 अंक हासिल किए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच टीचर्स कॉलोनी क्रिकेट क्लब के देवेश बने।

मैच के निर्णायक जावेद आलम एवं विकास कुमार स्कोरर विकल्प थे। मौके पर तदर्थ समिति के सदस्य अंबुज सिंह एवं विमल मुकेश, प्रेम प्रकाश, सरजील असर, विजय कुमार ,श्वेत कुमार, मुकेश कुमार, अभिषेक ठाकुर, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

24 दिसंबर 2019 के मैच: जूनियर डिवीजन : एकलब्य क्रिकेट क्लब बनाम पूर्णिया ज़िला कोचिंग कैम्प ‘ई’ के बीच खेला जाएगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.