Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट बक्सर क्रिकेट : विराट क्रिकेट क्लब 55 रनों से विजयी

बक्सर क्रिकेट : विराट क्रिकेट क्लब 55 रनों से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बक्सर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन में गुरुवार को खेले गए मैच में विराट क्रिकेट क्लब ने रतन देव क्रिकेट क्लब तिवारीपुर को 55 रनों से पराजित कर दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करती हुई विराट क्रिकेट क्लब ने 27.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर बनाये। अमित केस्वर ने 41,पंकज कुमार ने 34,आरूष सिंह ने 23,अंकित कुमार ने 10 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 37 रन बने। संजीव पांडे ने 3,अभय चौबे ने 2,जबकि अंगिरा नंद, आदर्श तिवारी तथा अजीत तिवारी ने 1,1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में रतन देव क्रिकेट क्लब तिवारीपुर की पूरी टीम 27 ओवर में 121 रन बनाकर आउट हो गई। संजीव पांडे ने 33, अभिजीत तिवारी ने 26, अजीत तिवारी ने 14, अभय ने 9,अंशुमन ने 8 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 10 रन बने। आरूष सिंह ने 4, विशाल कुमार एवं पंकज कुमार ने 2,2जबकि चेतन कुमार तथा शाहबाज फरीदी ने 1,1विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार विराट क्रिकेट क्लब 55 रनों से जीत हासिल की।

आज के अंपायर निरंजन कुमार तथा कौशल राय थे जबकि स्कोरर के रूप में उत्सव कुमार थे। मैच के दौरान कई वरिष्ठ खिलाड़ी भी मौजूद थे। कल का मैच जिग जैग क्रिकेट क्लब बक्सर तथा साईं क्रिकेट क्लब बक्सर के बीच खेला जाएगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.