Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट : न्यू ऑल राउंडर के सामने नहीं चली लाट साहेबी

पूर्णिया क्रिकेट : न्यू ऑल राउंडर के सामने नहीं चली लाट साहेबी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला जूनियर क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में न्यू ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब ने लाट साहब क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

न्यू ऑल राउंडर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। लाट साहब क्रिकेट क्लब की टीम ने 15.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 42 रन बनाये। मनमोहन ने 17 रनों का योगदान दिया। राहुल ने 14 रन देकर पांच विकेट, शेखर ने 11 रन देकर दो विकेट, मुकीम ने 6 रन देकर दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब 6.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रोहित ने नाबाद 14 रन, सुशील ने नाबाद 18 रन बनाए। शिव ने 24 रन देकर दो विकेट हासिल किया और आयुष्मान ने 6 रन देकर एक विकेट लिया। इस मैच के निर्णायक मोहम्मद जाहिद एवं विकास कुमार थे स्कोरर विकल्प कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.