Wednesday, June 17, 2026
Home Slider सिरी ए फुटबॉल : लाजियो ने पूर्व चैंपियन यूवेंटस को हराया

सिरी ए फुटबॉल : लाजियो ने पूर्व चैंपियन यूवेंटस को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

रोम। गत चैंपियन यूवेंटस को लाजियो के खिलाफ रोम में 1-3 से सत्र की पहली हार का सामना करना पड़ा जिससे सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की दौड़ रोमांचक हो गई है। यूवेंटस की टीम इस हार से दूसरे स्थान है। इंटर मिलान की टीम 15 मैचों में 38 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है जबकि यूवेंटस के इतने ही मैचों में उससे दो अंक कम हैं। तीसरे स्थान पर चल रहे लाजियो के भी 15 मैचों में 33 अंक हैं। यूवेंटस के खिलाफ 2003 के बाद घरेलू सरजमीं पर यह लाजियो की पहली जीत है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 25वें मिनट में यूवेंटस को बढ़त दिलाई लेकिन पहले हाफ के इंजरी टाइम में लुइस फेलिप रामोस मार्ची ने लाजियो को बराबरी दिला दी। सर्गेज मिलिनकोविच साविच ने 74वें मिनट में लाजियो को बढ़त दिलाई जबकि फेलिप काइसेडो ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में एक और गोल दागकर टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.