Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट लीग में पूर्णिया डीसीसीसी बी की टीमी जीती

पूर्णिया क्रिकेट लीग में पूर्णिया डीसीसीसी बी की टीमी जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में इस मैच को पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोचिंग कैंप बी ने आरएन सीसी सिल्वर को 48 रनों से हरा कर 2 अंक हासिल किए।

पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोचिंग कैंप बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। अयान ने 57 एवं आदित्य ने 36 रन बनाए। राहुल ने 6 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट एवं अनीष ने 5 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएन सीसी सिल्वर के बल्लेबाज 24.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 136 रन ही बना पाई। जिलानी ने नाबाद रहते हुए नाबाद 33 रन एवं नितेश ने 34 रन बनाए। अबू बकर ने 5 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट, अंकित मिश्रा ने 3.3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट एवं रवि ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोचिंग कैंप बी के अयान बने। इस मैच के निर्णायक मोनू प्रसाद एवं राहुल सिंह एवं स्कोरर विकल्प कुमार थे।

8 दिसंबर 2019 को होने वाले मैच सीनियर डिवीजन : ब्राइट स्टार क्रिकेट क्लब बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बीच होना है।
इस मैच के मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा ,सदस्य अंबुज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिन्हा, सरजील असर ,किशोर यादव, विनोद जी ,,अभिषेक ठाकुर, विजय कुमार, गौतम चौधरी ,मोनू जी, विमल मुकेश, अरविंद कुमार ,अभिषेक मिश्रा, अंकित शर्मा ,पंकज कुमार ,अमित कुमार, सुमित कुमार ,गोपाल कुमार ,निखिल कुमार ,सुजीत कुमार, अजीत कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.