Thursday, March 19, 2026
Home Slider कोच शास्त्री के साथ तनावपूर्ण सबंध ? सभी अटकलें हैं : गांगुली

कोच शास्त्री के साथ तनावपूर्ण सबंध ? सभी अटकलें हैं : गांगुली

by Khel Dhaba
0 comment

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ मतभेदों की अटकलों को कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में लोगों को परखने का मानदंड बस प्रदर्शन होगा।

अगले साल शास्त्री कोच बने जब कुंबले ने कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेद के कारण इस्तीफा दे दिया। गांगुली ने शुक्रवार को ‘इंडिया टुडे कांक्लेव’ में कहा, ‘ये सब अटकलें हैं। मेरे पास इन सवालों का जवाब नहीं है।’ उनसे पूछा गया था कि अतीत के मतभेदों के कारण शास्त्री को लेकर उनके पूर्वग्रह हैं।

उन्होंने कहा, ‘अच्छा प्रदर्शन करिए और पद पर बने रहिए। प्रदर्शन खराब होगा तो कोई और आएगा। जब मैं खेलता था, तब भी यही नियम था।’ उन्होंने कहा, ‘अटकलें, खुलासे और कयास लगते रहेंगे लेकिन फोकस 22 गज के बीच प्रदर्शन पर रहना चाहिए।

गांगुली ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए कहा, ‘प्रदर्शन अहम है और उसका कोई विकल्प नहीं है।’ गांगुली ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट में कोहली सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है क्योंकि वह कप्तान हैं।

टी20 विश्व कप 2020 के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह प्रारूप बेखौफ क्रिकेट खेलने के बारे में है। टीम में अपनी जगह पक्की करने की सोच लेकर मैदान पर ना उतरें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights