Wednesday, June 3, 2026
Home Slider कोपा अमेरिका : अर्जेटीना, ऑस्ट्रेलिया और चिली ग्रुप-ए में शामिल

कोपा अमेरिका : अर्जेटीना, ऑस्ट्रेलिया और चिली ग्रुप-ए में शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ की घोषणा कर दी गई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और कतर को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट की मेजबानी अर्जेटीना और कोलंबिया द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। अर्जेटीना को अपना पहला मैच 12 जून को ब्यूनस आयर्स में चिली के खिलाफ खेलना है। टूर्नामेंट में कुल 38 मैच खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट के लिए सह मेजबान अर्जेटीना के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में बोलीविया, पराग्वे और उरुग्वे की टीमें भी शामिल हैं। ग्रुप-बी में एशियाई चैंपियन कतर, सह मेजबान कोलंबिया, मौजूदा चैंपियन ब्राजील, वेनेजुएला, इक्वाडोर और पेरू को शामिल किया गया है।

ब्राजील ने पिछली बार पेरू को 3-1 से हरा कर खिताब जीता था। 2020 के बाद से यह टूर्नामेंट प्रत्येक चार साल में एक बार खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.