Wednesday, June 17, 2026
Home Slider कैमूर क्रिकेट लीग में प्लेयर्स एकेडमी विजयी

कैमूर क्रिकेट लीग में प्लेयर्स एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में प्लेयर्स एकेडमी ने अननोन क्रिकेटर्स को 131 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्लेयर्स एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरो में 204 का लक्ष्य रखा। जयंत कुमार ने अननोन क्रिकेटर्स के कमजोर फिल्डिंग का फायदा उठाते हुए 95 रन बनाये। आशुतोष ने 36 रनों की पारी खेली। पवन ने 3 विकेट तथा प्रतीस ने 2 विकेट लिए।

जवाब में अननोन क्रिकेटर्स की टीम मात्र 22 ओवरों में 73 रन पर ही सिमट गई। हर्ष, अमन और जयंत ने 3-3 विकेट लिये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आकाश कुमार के हाथों जयंत को दिया गया। मैच में अंपायरिंग विकास पटेल तथा मनीष सिंह ने और स्कोरिंग सौरव ने किया। इस दौरान मैदान में नौशाद गद्दी,समीर,संजय श्रीवास्तव,अजय सिंह,इनोक राय दास समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.