सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में संत जोसफ ने एसओएस को चार विकेट से हराया।
आरओएस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में 120 रन बनाये। शुभम ने 25, त्रिभुवन ने 22 रन बनाये। शिवानंद ने चार विकेट चटकाये।
जवाब में संत जोसफ की टीम ने 26.3 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दीपांशु ने 25, प्रिंस ने नाबाद 26 और प्रियांशु ने नाबाद 19 रन बनाये। निशांत ने 3 विकेट चटकाये। मैच के अंपायर राहुल झा और गौतम झा थे। स्कोरर रामाशंकर कुमार थे। मैच के दौरान पंकज कुमार सिंह मौजूद थे।
155
previous post