Thursday, May 21, 2026
Home Slider बेगूसराय क्रिकेट : बरौनी ने बछवाड़ा को 97 रन से दी मात

बेगूसराय क्रिकेट : बरौनी ने बछवाड़ा को 97 रन से दी मात

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा स्वर्गीय अखिलेश्वर कुमार, स्वर्गीय डॉक्टर आनंद आनंद शर्मा, स्वर्गीय प्रोफेसर विमल चंद्र कुमार की स्मृति में बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर आज बरौनी और बछवाड़ा के बीच खेला गया।

बरौनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए। सनी ने 24 रन, दीपक ने 20 रन, रोहन ने 33 रन, निधि ने 40 रन और मोहम्मद अनवारुल 45 रन बनाए। किरीश ने 3, सुमित ने 3 और राजकुमार ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी बछवाड़ा की टीम 152 रन पर सिमट गई। इंद्रजीत ने 24 और अंशु मनी 27 रनों की पारी खेली। सत्यम ने 4 और विकास 2 विकेट लिये। मोहम्मद अनवारूल ने भी 2 विकेट प्राप्त किया।

मैच का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता केशव शांडिल्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर गोपाल कुमार, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कनिष्क कुमार, बसंत कुमार, निकेश कुमार, सैंडी, रोशन, मोहम्मद रब्बान, मोहम्मद दानिश मौजूद थे। इस मैच के अंपायर दीपक कुमार और प्रह्लाद कुमार थे। स्कोरिंग मोहम्मद दानिश ने कयिा। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि पूल बी का तीसरा लीग मैच कल बरौनी क्रिकेट क्लब और तेघड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights