Sunday, June 21, 2026
Home Uncategorized झारखंड ओलंपिक संघ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

झारखंड ओलंपिक संघ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

खिलाड़ियों से लेकर अधिकारियों की रही भागीदारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 21 जून: झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन एवं रांची जिला ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून यानी रविवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम स्थित वुशु हॉल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

अत्यंत शानदार ढंग से आयोजित इस कार्यक्रम में रांची जिले के जिम्नास्टिक, वुशु, एथलेटिक्स, लॉन बॉल्स, नेटबॉल, ताइक्वांडो, हैंडबॉल एवं योग के खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रांची जिला ओलम्पिक एसोसिएशन एवं झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारी भी योगाभ्यास में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

कई गणमान्य अतिथि थे मौजूद

इस अवसर पर झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे, निशिकांत पाठक, चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, संजय झा, शब्बीर हुसैन, शैलेन्द्र दुबे, तूलिका श्रीवास्तव, रजनी बक्सी, डॉ. दीपक कुमार, गोविन्द झा, उत्तम राज, विष्णु कुमार एवं अनंत नाग चन्दन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जिम्नास्टिक एवं योग के खिलाड़ियों की प्रस्तुति ने मन मोहा

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जिम्नास्टिक एवं योग के खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक प्रदर्शन रहा, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित योग को स्वस्थ, अनुशासित एवं सफल जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम के अंत में चंचल भट्टाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.