पटना, 8 जून। बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में रोहतास जिला हैंडबॉल संघ की मेजबानी में आगामी 18 से 20 जून तक 11 वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। सासाराम के ए वी आर फाउंडेशन स्कूल के खेल मैदान में सफल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई।
आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ पृथ्वीपाल सिंह निदेशक ए वी आर फाउंडेडन, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, रोहतास जिला हैंडबॉल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय, जिला हैंडबॉल सचिव सह प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय कृष्ण सहित अन्य खेल प्रेमी बैठक में शामिल हुए। बेहतर प्रतियोगिता आयोजन के लिए कई उपसमिति बनी।
बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में एक जिला इकाई से 12 खिलाड़ी एवं एक प्रशिक्षक भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु एक जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2013 के बीच होनी चाहिए। खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 जून तक कराना है। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लेकर आयेंगे। प्रतियोगिता में भाग के लिए विभिन्न जिला से सासाराम जाने वाली टीम किसी तरह की अन्य जानकारी के लिए आयोजन सचिव विनय कृष्ण के अलावे रिसेप्शन सह आवासन प्रभारी राणा प्रताप सिंह एवं अन्तिम ताज से संपर्क करेंगे।