Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट जय के खेल से पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट में कदमकुआं सीसी विजयी

जय के खेल से पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट में कदमकुआं सीसी विजयी

एनएम सीसी की टीम 4 विकेट से हारी, जय हुए मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 2 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा र ही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में 2 जून यानी मंगलवार को खेले गए मैच में कदमकुआं सीसी ने एनएम सीसी को 4 विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के जय (5 विकेट और 8 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस एनएम सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए रुद्र प्रताप सिंह और अर्णव सिन्हा के बीच 76 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और बाद के बैटर पूरी तरह नतमस्तक हो गए। कुल 6 बैटरों का खाता नहीं खुला। सबसे ज्यादा 47 रन अतिरिक्त के सहारे बना और पूरी टीम 18.3 ओवर में 105 रन पर आउट हो गई। रुद्र प्रताप सिंह ने 34 और अर्णव सिन्हा ने 20 रन की पारी खेली।

कदमकुआं सीसी की ओर से राजवीर गुप्ता ने 4 और जय ने पांच विकेट चटकाये।

जवाब में कदमकुआं सीसी के ऊपरी क्रम के बैटरों के कुछ-कुछ सहयोग किया और अतिरिक्त के सहारे 30 रन बने और टीम ने 21.4 ओवर में 6 विकेट पर 107 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अंश ने 14, जय ने 8, काशी नाथ ने 14, रोहित कुमार ने 17, अमय उत्कर्ष ने 9, ईनियान ने नाबाद 11 रन बनाये।

एनएम सीसी की ओर से आदर्श कुमार ने 3 और रुद्र प्रताप सिंह ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

एनएम सीसी : 18.3 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट, रुद्र प्रताप सिंह 34, अर्णव सिन्हा 20, अतिरिक्त 47, राजवीर गुप्ता 4/20, जय 5/13.

कदमकुआं सीसी : 21.4 ओवर में 6 विकेट पर 107 रन, अंश 14, काशीनाथ 14, रोहित कुमार 17, इनियान नाबाद 11, अतिरिक्त 30, रुद्र प्रताप सिंह 1/16, आदर्श कुमार 3/31

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.