Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारकबड्डी राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा कार्यक्रम संपन्न

राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा कार्यक्रम संपन्न

अंतिम दिन खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने साझा किये अपने अनुभव

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 मई। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश पर बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायकों का प्रशिक्षण एवं परीक्षा मंगलवार यानी 26 मई को समाप्त हो गया।

समापन समारोह का आयोजन पाटलिपु्त्र खेल परिसर में किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण और विशेष अतिथि के रूप में अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष के जगदीश्वर यादव मौजूद थे।

इस मौके पर अपने उद्बोधन में महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत बढ़िया और संघों को तकनीकी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में काफी कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल आयोजनों के सफल संचालन के लिए तकनीकी पदाधिकारियों जैसे रेफरी, अंपायर व अन्य का काफी बड़ा योगदान होता है। समय-समय पर तकनीकी जानकारियां से अवगत कराना और फिर उसकी परीक्षा लेकर सैद्धांतिक और प्रोयोगिकी रूप से परखना बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हर खेल संघों को आयोजित करना चाहिए।

इस मौके अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष के जगदीश्वर यादव ने संबोधित करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया और तकनीकी पदाधिकारियों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

सबों का स्वागत बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने सभी अतिथियों का मोमेटों और शॉल समर्पित कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अंतिम दिन पाटलिपुत्र खेल परिसर में तकनीकी पदाधिकारियों को ग्राउंड पर लाकर जानकारियां दी गईं और उनका साक्षात्कार भी हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights