Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY पटना ने जीती बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी

पटना ने जीती बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी

फाइनल में बेगूसराय को 23 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 मई। पटना ने बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पटना ने बेूसराय को 23 रन से हराया। इस जीत के साथ पटना ने इस सत्र में ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया।

टॉस पटना ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सलामी बैटर पीयूष कुमार सिंह और शशीम राठौर ने पारी की शुरुआत शानदार तरीके से की। पहले विकेट के लिए इन दोनों के बीच 63 रन की साझेदारी हुई। 6.5 ओवर में पटना को पहला झटका शशीम राठौर के रूप में लगा। शशीम राठौर 13 गेंद में 14 रन बना कर आउट हुए।

इसके बाद पीयूष कुमार सिंह को आशीष मिश्रा का पूरा साथ मिला। इन दोनों ने मिल कर स्कोर को 150 रन के करीब पहुंचाया। पीयूष कुमार सिंह अपने शतक से 8 रन दूर थे तो आयुष कुमार की गेंद पर युवराज यादव द्वारा पकड़े गए। पीयूष कुमार सिंह ने 52 गेंद में 8 चौका व 6 छक्का की म दद से 92 रन बनाये। इस जोड़ी के टूटने के बाद पटना की पारी लड़खड़ा गई। अंत में सूरज कश्यप ने तेज 18 रन की पारी खेली और निर्धारित 20ओवर में पटना ने 8 विकेट पर 190 रन बना कर बेगूसराय को 191 रन का लक्ष्य दिया। आशीष मिश्रा ने 27 गेंद में 5 चौका की मदद से 38 रन बनाये।

बेगसूराय की ओर सौरभ कुमार ने 1, सुधांशु कुमार ने 2, आयुष कुमार ने 2, सुमित कुमार ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में बेगूसराय की शुरुआत खराब रही। सलामी बैटर दानिश आलम और मुरारी कुमार के बीच बड़ी साझेदारी नहीं हुई। 28 रन पर पहला विकेट और 31 रन पर दूसरा विकेट गिर गया। इसके बाद मुरारी कुमार को पृथ्वी राज का साथ मिला और दोनों के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। यह जोड़ी लंबे समय के लिए जमती शशीम राठौर ने 11 ओवर में पृथ्वी राज को आउट कर तोड़ा पर एक छोर को मुरारी कुमार ने थामे रखा पर साथ नहीं मिला। मुरारी कुमार को खेल के 17वें ओवर में पवन कुमार ने आउट किया। अंत में शिवम राज और सुधांशु कुमार ने जीत दिलाने का प्रयास किया पर टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन ही बना सकी और इस तरह पटना ने मैच और ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।

बेगूसराय की ओर दानिश आलम ने 11, मुरारी कुमार ने 63, पृथ्वी राज ने 26, शिवम राज ने नाबाद 18, सुधांशु कुमार ने 24 रन बनाये।

पटना की ओर से पवन कुमार ने 3, शशीम राठौर ने 2, सूरज कश्यप और राहुल राठौर ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के पीयूष कुमार सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights