Wednesday, April 29, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना में बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का आगाज 12 अप्रैल से

पटना में बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का आगाज 12 अप्रैल से

डे नाइट लीग के सीजन 3 में खेलेंगी 8 टीम

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 अप्रैल। स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में आगामी 12 से 17 अप्रैल तक बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग सीजन 3 का शानदार आयोजन होने जा रहा है। इस बात की जानकारी शनिवार को राजवंशी नगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आयोजन सचिव निशांत कुमार सह मीडिया प्रभारी रूपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि टी20 के आधार पर खेली जाने वाली इस लीग के मैच दिवा रात्रि में खेले जायेंगे। प्रतिदिन लीग का पहला मुकाबला दोपहर तीन बजे से जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जायेगा। लीग का उद्घाटन सीएमडी, बिहार विद्युत विभाग मनोज कुमार सिन्हा करेंगे। उद्घाटन मुकाबला बासा बनाम सचिवालय के बीच खेला जाएगा।

आठ टीमें लेंगी हिस्सा

आयोजन सचिव ने बताया कि इस लीग में इस बार आठ टीमें बीएसपीएचसीएल, पावर ग्रिड, एफसीआई, जीएसटी, बिहार सचिवालय, बासा, एजी और बुद्धा कैंसर हॉस्पिटल हिस्सा लेगी।

दो पूलों में बटीं हैं टीमें

इन आठ टीमों को दो पूलों में बांटा गया है। सभी मैच लीग कम नाकआउट आधार पर खेले जायेंगे। दोनों पूलों के दो-दो टॉप टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। आयोजन समिति की ओर से भाग लेने वाली टीमों को रंगीन पोशाक दिये जायेंगे।

जीतने वाले को दिया जाएगा इनाम

इस लीग के विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा 1 लाख का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। उपविजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा 50 हजार दिये जायेंगे। साथ ही बेस्ट बैटर, बॉलर, मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द लीग समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। संवदादाता सम्मेलन के दौरान कुमार महर्षि, राजकिशोर, प्रिंस, केतन सिंह मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights