Thursday, February 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पार्थ पर भारी पड़े अयान

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पार्थ पर भारी पड़े अयान

सिटी स्टूडेंट क्लब ने बाटा सीसी को 2 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 फरवरी। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए मुकाबले में सिटी स्टूडेंट क्लब ने बाटा सीसी को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पार्थ सिन्हा (102 रन) की शतकीय पारी पर अयान घोष की 90 रन की पारी भारी पड़ी। अयान घोष को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पार्थ सिन्हा का शानदार शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए बाटा सीसी ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पार्थ सिन्हा ने 83 गेंदों पर 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। राजेश कुमार ने 54 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि मध्यक्रम में अभिनव ने 20 और मनीष रंजीत यादव ने 17 रन बनाए।

सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से आयन घोष ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 7 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि विकास कुमार ने 2 और राहुल ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आयन घोष का जलवा

231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी स्टूडेंट क्लब की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद आयन घोष ने 75 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा। विकेटकीपर बलजीत सिंह बिहारी ने 53 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि राहुल ने 22 रन बनाकर अंत में अहम योगदान दिया। अंतिम ओवरों में सुधांशु रंजन ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। 32.5 ओवर में 2 विकेट पर 231 रन बना कर बाटा सीसी ने 8 विकेट की जीत हासिल की।

गौरव सिंह की घातक गेंदबाजी

बाटा सीसी की ओर से गौरव सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 48 रन देकर 5 विकेट झटके, लेकिन बाकी गेंदबाजों से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। अंकुश राज ने 2 विकेट और शिवम सिंह ने 1 विकेट लिया।

खेलढाबा का ईपेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आखिरी ओवर तक चला मुकाबला

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और मैच का फैसला अंतिम ओवरों में हुआ। सिटी स्टूडेंट क्लब ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

मैच में अंपायर की भूमिका आशुतोष कुमार सिन्हा और नितीश कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अभय कुमार ने की। दोनों टीमों की कप्तानी क्रमशः रौशन कुमार (बाटा सीसी) और सुजय (सिटी स्टूडेंट क्लब) ने संभाली।

संक्षिप्त स्कोर

बाटा सीसी : 230/6 (40 ओवर), पार्थ सिन्हा 102 (83), राजेश कुमार 54 (76), अभिनव 20, मनीष रंजीत यादव 17 अतिरिक्त 12, आयन घोष 3/47, विकास कुमार 2/36, राहुल 1/28

सिटी स्टूडेंट क्लब : 231/8 (32.5 ओवर), आयन घोष 90, बलजीत सिंह बिहारी 53, राहुल 22, सुधांशु रंजन नाबाद 15, अतिरिक्त 18
गौरव सिंह 5/48, अंकुश मुकेश राज 2/46, शिवम मुकुल सिंह 1/38

इन्हें भी पढ़ें 

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में राजू प्लेयर ऑफ द मैच
पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग मेन राजा बाजार सीसी विजयी
मधुबनी जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग के मुकाबले 14 फरवरी से
पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एलायंस सीसी की बड़ी जीत

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights