पटना, 7 फरवरी। स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में हीरोज क्रिकेट क्लब ने बेहद करीबी मुकाबले में मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब को 1 विकेट से हराया।
सुबह हीरोज सी.सी. ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएम सीसी की टीम अजयवीर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 35 ओवर में 220 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अजयवीर ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 86 रन, राम जी पंडित ने 44 रन, उत्सव आनंद ने 24 रन, रुपम ने 16 और अभि ने 13 रन बनाए। हीरोज की ओर से दीपक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

इसके अलावा अमित राज ने 2 और वेद विकास व आदित्य 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहे।
एम एम सी सी के 220 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा करते हुए हीरोज की टीम 35 वे ओवर की अंतिम गेंद पर 9 विकेट गंवाकर 223 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। हीरोज की जीत में संजीत कुमार ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 51 रन और निचले क्रम में आदित्य सिंह ने बेहद महत्वपूर्ण 40 रन की पारी खेलते हुए जीत सुनिश्चित कर दी।
इन दोनों के अलावा अयान ने 20, अमित 19,दीपक 18 और रिषभ ने 14 रन का योगदान दिया मां मुंडेश्वरी की ओर से अजयवीर ने 3 और फुरकान, अभिषेक,अनुज,शुभम व अरुण ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।
सुबह सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का औपचारिक उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ अमित कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार व सीनियर ट्रेजरी पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने संयुक्त रूप से किया किया।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष आनंद सिंह, सचिव अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव आजाद खान, कोषाध्यक्ष कमलाकर तिवारी,संयोजक संजय कुमार उपस्थित रहें। रविवार यानी 8 जनवरी को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में कुदरा क्रिकेट क्लब का मुकाबला हीरोज क्रिकेट क्लब से होगा।
