Saturday, February 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग : न्यू स्टार और यंग इलेवन की शानदार जीत

पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग : न्यू स्टार और यंग इलेवन की शानदार जीत

रक्सौल क्रिकेट एकेडमी और ब्रावो क्रिकेट क्लब हारा

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 7 फरवरी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति पूर्वी चंपारण जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग ग्रुप ए के तहत दो मुकाबले खेले गए जिनमें न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और यंग इलेवन ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।

न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की आसान जीत

स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब का सामना रक्सौल क्रिकेट एकेडमी रेड से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी रक्सौल की टीम 12 ओवर में मात्र 68 रन ही बना सकी। न्यू स्टार की ओर से गेंदबाज़ी में रोहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि सावन, शम्स अनवर और मिस्बाहुल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू स्टार की टीम ने मात्र 6 ओवर में एक विकेट खोकर 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बेहतरीन गेंदबाज़ी प्रदर्शन के लिए रोहन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस आशय की जानकारी जिला क्रिकेट लीग प्रभारी मधुरेन्द्र सिंह ने मीडिया को दी।

गांधी मैदान में यंग इलेवन का दबदबा

दूसरा मुकाबला गांधी मैदान में यंग इलेवन और ब्रावो क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यंग इलेवन ने निर्धारित 35 ओवर में 269 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से यूसुफ ने शानदार 79 रन बनाए, जबकि अनूपम ने 60 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाज़ी में ब्रावो की ओर से अभिजीत और अरुण ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी ब्रावो क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 69 रन पर सिमट गई। शानदार बल्लेबाजी के लिए यूसुफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आयोजन में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इन मुकाबलों के दौरान प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, तैयब हुसैन, अय्याज अहमद, रवि राज, संत कुमार, सुबोध कुमार और विश्वनाथ प्रसाद सहित कई खेलप्रेमी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights