Tuesday, February 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते

लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते

हिमांशु व हरिओम की फिरकी में फंसे ब्लास्टर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 फरवरी। कप्तान हिमांशु और हरिओम की धारदार गेंदबाजी के आगे ब्लास्टर के बल्लेबाज नहीं टिक सके। श्रीकृष्ण खेल मैदान, खेमनीचक में मंगलवार को खेले गए चैंपियंस बनाम ब्लास्टर के बीच मैच में चैंपियंस ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में दो विकेट खोकर 146 रन बनाए। चैंपियंस के लिए अस्तित्व चंद्रा ने 62 रन, आयुष्मान जैन ने 29 रन और अभिमान ने 16 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरे ब्लास्टर को ओपनर बल्लेबाज रवि कुमार व अमन ने बेहतरीन शुरुआत थी। रवि ने जहां 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं कप्तान अमन ने 23 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। इनके बाद के बल्लेबाज चैंपियंस के गेंदबाज हिमांशु व हरिओम के सामने नहीं टिक सके। पूरी टीम 16.3 ओवर में 130 रन पर सिमट गई. हिमांशु व हरिओम ने तीन-तीन विकेट चटकाए। विजेता टीम के हरिओम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
चैंपियंस: 18 ओवर में 2 विकेट पर 146 रन, आयुष्मान जैन 29, अस्तित्व चंद्रा 62, अभिमान नाबाद 16, शरद सिंह नाबाद 11, अतिरिक्त 28, यश राज 1/21, अर्पित लाल 1/23
ब्लास्टर: रवि कुमार 57, अमन कुमार 35, सौरव 11, जैकी 11, अतिरिक्त 6, हिमांशु 3/35, हरिओम 3/23, शरद सिंह 1/25, अस्तित्व चंद्रा 1/2, आयुष्मान जैन 1/0.

दूसरा मैच

दिन के दूसरे मुकाबले में रोमांचक संघर्ष देखने को मिला, जहां लायंस और जाबांज की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लायंस की टीम निर्धारित 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 19.5 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। लायंस की ओर से साहिल ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि प्रशांत ने 30 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाबांज की टीम भी दबाव में बिखरती नजर आई और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। लायंस के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने जाबांज के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए। इस तरह लायंस ने 18 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए लायंस के शिबू भूषण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शिबू ने अपने चार ओवर के स्पेल में एक मेडन सहित सिर्फ 12 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

संक्षिप्त स्कोर
लायंस: 19.5 ओवर में 121 रन पर आलआउट, प्रशांत 30, साहिल 36, अतिरिक्त 24, रुद्र प्रकाश मिश्रा 3/18, पार्थ पुष्कर 2/16, सार्थक राज 2/17.
जाबांज: 20 ओवर में 9 विकेट पर 103 रन, सार्थक राज 41, पियूष रंजन 12, पियूष कुमार 14, अतिरिक्त 17, शिबू भूषण 3/12, मयंक 2/13.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights