Sunday, February 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट स्टार क्रिकेट क्लब ने जीता शिवहर जिला सीनियर क्रिकेट लीग का खिताब

स्टार क्रिकेट क्लब ने जीता शिवहर जिला सीनियर क्रिकेट लीग का खिताब

फाइनल में ब्लॉक क्रिकेट क्लब को 53 रनों से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर, 1 फरवरी। आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब स्टार क्रिकेट क्लब ने जीत लिया है। फाइनल में स्टार क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक क्रिकेट क्लब को 53 रनों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। टीम की ओर से तथागत आनंद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके अलावा अमन कुमार ने 34 रन तथा निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लॉक क्रिकेट क्लब की टीम दबाव में आ गई और 20.2 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लॉक क्रिकेट क्लब की ओर से वरेण्यम पांडेय ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से प्रिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट झटके और उन्हें बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से नवाजा गया।

पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तथागत आनंद को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके साथ ही उन्हें बेस्ट बैट्समैन का खिताब भी प्रदान किया गया, जबकि प्रिंस को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद आनंद मोहन, बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू, नगर सभापति राजन नंदन सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति की प्रशंसा की।

अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जिले के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और प्रतिभाओं को पहचान दिलाते हैं।
आज के मैच में अंपायरिंग संजय कुमार पटेल और संजय श्रीवास्तव ने की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights