Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में एफसीसी उमगांव विजयी

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में एफसीसी उमगांव विजयी

एफसीसी रेड को 2 विकेट से हराया, गौतम मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 19 जनवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला लीग सत्र 2025-26 का दूसरा मुकाबला 19 जनवरी, सोमवार को विद्यालय मैदान, नरार में एफसीसी उमगांव और एफसीसी रेड हरलाखी के बीच खेला गया जिसमें एफसीसी उमगांव ने जीत हासिल की। मुकाबले में विवेक कुमार झा और मो. अजीम ने अंपायर की भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर एफसीसी रेड हरलाखी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 35 ओवर के मैच में टीम 27.3 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में शिवम् गुप्ता (26 रन), प्रियंत (22 रन) और किशन महतो (16 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। गेंदबाजी में गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि शिवम् को 2 विकेट मिले। कृष्णा और चंदन ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीसी उमगांव की टीम ने 21.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन बनाते हुए मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया। बल्लेबाजी में आर्यन (56 रन) ने मैच जिताऊ पारी खेली, वहीं अभिषेक (15 रन) ने उनका अच्छा साथ दिया। गेंदबाजी में सचिन ने 4 विकेट झटके, जबकि मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।

मैच के शानदार प्रदर्शन के लिए गौतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें यह पुरस्कार विवेक कुमार झा के हाथों प्रदान किया गया।

आगामी मुकाबला:
कल का मैच टाउन क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी और न्यू वेव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.