Monday, March 2, 2026
Home बिहारअन्य 41वीं राष्ट्रीय सीनियर क्योरूगी एवं 14वीं पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में बिहार ने जीते तीन पदक

41वीं राष्ट्रीय सीनियर क्योरूगी एवं 14वीं पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में बिहार ने जीते तीन पदक

1 रजत और दो कांस्य पदक जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 दिसंबर। हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय सीनियर क्योरूगी एवं 14वीं राष्ट्रीय पूमसे ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में बिहार की टीम ने कुल तीन पदक (एक रजत और दो कांस्य) जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। यह जानकारी बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही ने दी।

उन्होंने बताया कि क्योरूगी वर्ग में बिहार की श्रेया रानी ने अंडर-73 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं पूमसे स्पर्धा में धर्मयुग कुमार ने पुरुष ओवर-30 आयु वर्ग में दमदार प्रस्तुति देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा पुरुष ओवर-30 आयु वर्ग की ग्रुप पूमसे स्पर्धा में बिहार के धर्मेंद्र, धर्मयुग और राजू की टीम ने शानदार तालमेल और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए रजत पदक जीता।

बिहार ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शशिवाला बदानी, महासचिव राजेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, संयुक्त सचिव नंदू कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र राय, कार्यकारिणी सदस्य कमल कुमार पटेल, धर्मेंद्र कुमार समेत बिहार ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने पदक विजेताओं समेत पूरे दल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights