Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में कृष्ण अय्यान चमके

अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में कृष्ण अय्यान चमके

आईएससी जूनियर की 106 रन से शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 11 दिसंबर। अररिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अररिया जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में गुरुवार यानी 11 दिसंबर को खेले गए मैच में आईएससी जूनियर ने 106 रन की शानदार जीत हासिल की। आईएससी जूनियर ने जयेश क्रिकेट एकेडमी को हराया।

मुकाबले में टॉस जीतकर आईएससी जूनियर ने पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुना और 30 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन बनाये। टीम की ओर से अजयवीर सिंह ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, जबकि कृष्ण अय्यान ने 43 रन का योगदान दिया। शाबान मंसूरी ने 19 रन जोड़े।

जयेश एकेडमी की ओर से गेंदबाज़ी में अरुण कश्यप, अंकुर कुमार और आदर्श कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जयेश क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत कमजोर रही और पूरी टीम 22.1 ओवर में केवल 82 रन पर सिमट गई। टीम के लिए रामवीर सिंह ने 24 रन और मयंक ने 13 रन बनाए। आईएससी जूनियर की गेंदबाजी में विवेक कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, जबकि कृष्ण अय्यान ने 2 और शाबान ने 1 विकेट हासिल किया।

आईएससी जूनियर ने यह मुकाबला 106 रन से अपने नाम किया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए कृष्ण अय्यान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर अश्वनी कुमार एवं अनिकेत झा रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका गौरव कुमार ने निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.