Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारअन्य बेगूसराय बना राज्य स्तरीय मशाल वॉलीबॉल U16 बालक का चैंपियन

बेगूसराय बना राज्य स्तरीय मशाल वॉलीबॉल U16 बालक का चैंपियन

जहानाबाद की टीम रही रही उपविजेता

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 6 अक्टूबर। राज्य स्तरीय मशाल वॉलीबॉल प्रतियोगिता (U16 बालक) में बेगूसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जहानाबाद को फाइनल में 2-0 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। पहले हॉफ में बेगूसराय ने 25-16 और दूसरे हॉफ में 25-17 से जीत दर्ज की। बेगूसराय की ओर से जर्सी नंबर 12 टिशू कुमार ने उत्कृष्ट खेल दिखाया।

पुरस्कार वितरण समारोह में एडीएम पीजीआरओ शकील आलम ने दोनों टीमों की सराहना की और बिहार सरकार के इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। जिला खेल अधिकारी श्याम कुमार सहनी ने विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए और खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल क्षेत्र में अपना करियर बनाएं और ओलंपिक में देश का नाम रोशन करें। आयोजन में तकनीकी पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन और उद्घोषक की भूमिका शिक्षक गौरव कुमार पाठक ने निभाई।

प्रतियोगिता की राउंड-अप:

  • क्वार्टर फाइनल:

    बेगूसराय 2-0 मधेपुरा
    पटना 2-0 नालंदा
    वैशाली 2-0 शिवहर
    जहानाबाद 2-0 भोजपुर

  • सेमीफाइनल:

    बेगूसराय 2-0 वैशाली
    जहानाबाद 2-0 पटना

फाइनल मैच के निर्णायक: दीपक कुमार, श्रवण कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, मुरारी कुमार।
स्कोरर: दीपक सिंह और रितेश कुमार।

प्रतियोगिता में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, राकेश कुमार, शुभम, शशिकांत, रितेश सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में बिहार के विभिन्न जिलों से आई टीमों ने बेगूसराय की शानदार मेजबानी और आवासन, खानपान, सुरक्षा, मेडिकल आदि व्यवस्थाओं की सराहना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.