मोतिहारी, 24 सितंबर। सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में मंगलवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजाबाजार क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए मौर्या क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया। यह मैच गांधी मैदान, मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर खेला गया।
मौर्या क्रिकेट क्लब की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौर्या क्रिकेट क्लब की टीम 19.5 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रितिक ने 31 रन और प्रियांशु ने 26 रन बनाए। राजाबाजार क्लब के गेंदबाज नितेश और मणिकांत ने 2-2 विकेट झटके।

राजाबाजार क्रिकेट क्लब की जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजाबाजार क्रिकेट क्लब ने 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम के बल्लेबाज मणि ने 72 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि अरविंद ने 35 रन जोड़े। गेंदबाजी में मौर्या क्लब के प्रियांशु ने 3 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए मणि को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अंपायर व स्कोरर
मैच के अंपायर बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश और कुमार राज रहे। स्कोरर इब्राहीम लोधी और कमेंट्री आकाश कुमार ने की। आयोजन में तैयब हुसैन, प्रभात कुमार और अमित कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

25 सितंबर का मैच
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि 25 सितंबर को यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी बनाम स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा। विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी।
