Tuesday, April 29, 2025
Home Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games 2025 : खो-खो में बिहार का पहला मैच पंजाब व यूपी के खिलाफ

Khelo India Youth Games 2025 : खो-खो में बिहार का पहला मैच पंजाब व यूपी के खिलाफ

खो-खो की स्पर्धा 5 मई से शुरू होंगे, गया में खेले जायेंगे इसके मुकाबले

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 29 अप्रैल। बिहार में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की खो-खो स्पर्धा में बिहार अपने विजय अभियान की शुरुआत बालक वर्ग में पंजाब और बालिका वर्ग में उत्तरप्रदेश के खिलाफ करेगा।

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की खो-खो स्पर्धा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

मेजबान होने के नाते पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार खेल रही बिहार की टीम बालक वर्ग में यूपी, पंजाब, ओड़िशा के साथ पूल ए में जबकि बालिका वर्ग में महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और पंजाब के साथ पूल ए में है।

यह पूल का बंटबारा
बालक वर्ग
पूल ए : उत्तरप्रदेश, पंजाब, ओड़िशा, बिहार।
पूल बी : महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, आंध्रप्रदेश।

बालिका वर्ग

पूल ए : महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पंजाब, बिहार।
पूल बी : कर्नाटक, ओड़िशा, दिल्ली, तमिलनाडु।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में खो-खो की स्पर्धा गया के बिपार्ड के ओपन ग्राउंड में 5 से नौ मई तक खेले जायेंगे।

5 मई को सुबह के सत्र में बालक वर्ग में बिहार बनाम पंजाब से गेम्स की खो-खो स्पर्धा की शुरुआत होगी। सुबह के सत्र में बालिका वर्ग में बिहार अपना पहला मैच उत्तरप्रदेश के खिलाफ खेलेगा।

मैच दो सत्र में खेला जायेगा। सुबह का सत्र पूर्वाह्न 9.30 बजे जबकि शाम का सत्र अपराह्न 3.30 बजे से होगा। दोनों सत्रों में 4-4 मुकाबले खेले जायेंगे। 7 मई तक लीग मुकाबले खेले जायेंगे। 8 मई को सुबह के सत्र में कोई मुकाबला नहीं खेला जायेगा। शाम के सत्र में सेमीफाइनल खेला जायेगा। 9 मई को सुबह के सत्र में फाइनल मुकाबला होगा। इसके पहले तृतीय स्थान के लिए मुकाबला होगा।

मैचों के कार्यक्रम

5 मई

बालक वर्ग
पंजाब बनाम बिहार
कर्नाटक बनाम आंध्रप्रदेश
उत्तरप्रदेश बनाम ओड़िशा
महाराष्ट्र बनाम दिल्ली

बालिका वर्ग

उत्तरप्रदेश बनाम बिहार
ओड़िशा बनाम तमिलनाडु
महाराष्ट्र बनाम पंजाब
कर्नाटक बनाम दिल्ली

यहां क्लिक कर शेड्यूल को डाउनलोड करें।

6 मई

बालक वर्ग
उत्तरप्रदेश बनाम बिहार
महाराष्ट्र बनाम आंध्रप्रदेश
पंजाब बनाम ओड़िशा
कर्नाटक बनाम दिल्ली

बालिका वर्ग

महाराष्ट्र बनाम बिहार
कर्नाटक बनाम तमिलनाडु
उत्तरप्रदेश बनाम पंजाब
ओड़िशा बनाम दिल्ली

7 मई

बालक वर्ग

ओड़िशा बनाम बिहार
दिल्ली बनाम आंध्रप्रदेश
उत्तरप्रदेश बनाम पंजाब
महाराष्ट्र बनाम कर्नाटक

बालिका वर्ग

पंजाब बनाम बिहार
दिल्ली बनाम तमिलनाडु
महाराष्ट्र बनाम उत्तरप्रदेश
कर्नाटक बनाम ओड़िशा

8 मई

सेमीफाइनल

9 मई

तृतीय स्थान के मुकाबले और फाइनल

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights