Thursday, May 21, 2026
Home बिहार बिहार सीनियर Men’s Hockey चैंपियनशिप : मुजफ्फरपुर और पटना के बीच खिताबी भिड़ंत

बिहार सीनियर Men’s Hockey चैंपियनशिप : मुजफ्फरपुर और पटना के बीच खिताबी भिड़ंत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 अक्टूबर। हॉकी पटना द्वारा स्थानीय बीआरसी, दानपुर के ग्राउंड में आयोजित 14वीं हॉकी बिहार सीनियर पुरुष राज्स्तरीय चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में पटना की भिड़ंत मुजफ्फरपुर से होगी। पहले सेमीफ़ाइनल मैच में मुजफ्फरपुर ने सहरसा को 5-0 से पराजित किया। मुजफ्फरपुर की तरफ़ से पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में विकाश यादव, दूसरे क्वार्टर में सौरव कुमार ने 22वें और 29वें मिनट में अतीत कुमार और मैच के तीसरे क्वार्टर के 31वें मिनट में अमरेन्द्र कुमार ने गोल किया और मैच के चौथे क्वार्टर के 52वें मिनट में अमरेन्द्र कुमार ने गोल कर 5-0 से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफ़ाइनल मैच में पटना ने पूर्वी चम्पारण को 7-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पटना की तरफ़ से पहले क्वार्टर के दूसरे मिनट में अभय कुमार, 6थे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर द्वारा जॉनी कुमार, मैच के दूसरे क्वार्टर के 24वें मिनट में कैप्टन रवि कुमार, 26वें मिनट में जॉनी कुमार ने गोल किया, मैच के तीसरे क्वार्टर के 40वें मिनट में मोहम्मद सिडिक और मैच के चौथे क्वार्टर के 50वें मिनट में जॉनी कुमार, 58वें मिनट में अभय कुमार ने गोल कर 7-0 से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights