29 C
Patna
Saturday, October 19, 2024

बिहार विद्यालय बालक U-19 Cricket में जमुई, औरंगाबाद, बेगूसराय, सुपौल व रोहतास जीते

गया, 19 अक्टूबर। खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन गया की मेजबानी में चल रही राज्यस्तरीय बालक अंडर-19 विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार यानी 19 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में जमुई, औरंगाबाद, बेगूसराय, सुपौल और रोहतास ने जीत हासिल की। बेगूसराय की ओर अभिराज ने शानदार बैटिंग करते हुए नाबाद 48 रन की पारी खेली।

जमुई ने खगड़िया को दी मात

टॉस जमुई ने जीता और खगड़िया को बैटिंग का न्योता दिया। खगड़िया ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 77 रन बनाये। हसनैन ने 22 गेंद में 20 जबकि राम कुमार ने 6 गेंद में 10 रन बनाये। जमुई की ओर से सुमित ने 22 रन देकर 3, हिमांशु यादव ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में जमुई ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 78 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सचिन ने 16 गेंद में 29 और मोहम्मद तौफिक ने 12 गेंद में 26 और केआर सौरभ ने 11 गेंद में नाबाद 13 रन बनाये। खगड़िया की ओर अमन ने 14 रन देकर 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के सुमित को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अम्पायर रवि कुमार व सन्नी वर्मा, स्कोरर सचिन भारती थे l

औरंगाबाद बनाम सारण मैच

औरंगाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट पर 86 रन बनाये। नीतीश कुमार ने 15 गेंद में 26, सचिन कुमार ने 11 गेंद में 14 रन बनाये। सारण की ओर से प्रखर ज्ञान ने 2 ओवर 9 रन 1 विकेट, समीर श्रीवास्तव ने 2 ओवर 18 रन 1 विकेट विकेट चटकाये। जवाब में सारण की टीम 48 रन ही बना सकी और औरंगाबाद ने 38 रन से मैच जीत लिया। सारण की ओर से हर्षित राज ने 9 गेंद में नाबाद 10 रन बनाये। औरंगाबाद के नीतीश कुमार ने 2 रन देकर 4,अभिषेक ने बिना कोई रन दिये 1 विकेट, सोनल सिंह राजपूत ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये। नीतीश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

बेगूसराय के अभिराज की शानदार बैटिंग

बेगूसराय ने अभिराज के 39 गेंद में नाबाद 48 रन और मान सराज के 3 विकेट की बदौलत किशनगंज को 33 रन से हराया। पहले बैटिंग करते हुए बेगूसराय ने 2 विकेट पर 115 रन बनाये। अभिराज के अलावा अनमोल विश्वास ने 13 गेंद में 27 रन की पारी खेली। किशनगंज की ओर से आकाश ने 10 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में किशनगंज की टीम 10 ओवर में 7 विकेट पर 82 रन ही बना सकी। आकाश कुमार सिन्हा ने 23 गेंद में 28, वैभव ने 14 गेंद में 15 रन बनाये। मानस राज ने 4 रन देकर 3, प्रशांत कुमार ने 5 रन देकर 1 और ऋषि राज ने 9 रन देकर 1 विकेट चटकाये। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानस राज रहे।

सुपौल बनाम अररिया

सुपौल ने अररिया को 21 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बनाये। कृष्णकांत ने 29 गेंद में 33, रुपेश कुमार ने 9 गेंद में नाबाद 15 रन बनाये। अररिया की ओर से मोहम्मद शाहिद ने 7 रन देकर 1 और नरोत्तम ने 18 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में अररिया की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 80 रन ही बना सकी। पंकज कुमार ने 25 गेंद में 42, मनीष कुमार ने 12 गेंद में 16 रन बनाये। सुपौल की ओर से महफूज आलम ने 21 रन देकर 3 और निखिल कुमार ने 7 रन देकर 1 विकेट चटकाये। प्लेयर ऑफ द मैच महफूज आलम रहे।

रोहतास बनाम मधेपुरा

टॉस रोहतास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहतास ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 72 रन बनाये। राहुल कुमार ने 23 गेंद नाबाद 37 रन,  पुनित अग्रवाल ने 21 गेंद में 18 रन बनाये। मधेपुरा की ओर से औंकार ने 8 रन देकर 2, इंजमाम ने 10 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में मधेपुरा की टीम 10 ओवर में 61 रन ही बना सकी। आरव राज ने 16 गेंद में 12 रन बनाये। राहुल ने 4 रन देकर 2, सुमन ने 18 रन देकर 2, विशाल ने 5 रन देकर 1 विकेट चटकाये। रोहतास ने यह मैच 11 रन से जीता। राहुल कुमार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights