Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट देवघर जिला Cricket League के रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से

देवघर जिला Cricket League के रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर, 2 सितंबर। स्थानीय के के एन स्टेडियम में देवघर क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष के के ठाकुर जी की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सीजन 2024 /2025 के लीग मैच सुपर डिवीजन, ए डिवीजन और बी डिवीजन क्रिकेट लीग के संचालन हेतु चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन का डेट 5 से 30 सितंबर तक किया जाएगा। 30 सितंबर के बाद किसी टीम या प्लेयर का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। लीग मैच अक्टूबर के तीसरे महीने से आरंभ होगा। आज की बैठक में संगठन ने निर्णय लिया है कि इस बार लीग के संयोजक कन्वीनर के रूप में अनिल झा और उनकी टीम को बनाया गया है।

लीग में रजिस्ट्रेशन हेतु किसी भी तरह की जानकारी आप अनिल झा (मोबाइल नंबर 9204503606) और अमरेंद्र कुमार (मोबाइल नंबर 8709410125) से संपर्क कर ले सकते हैं।

इस बैठक में संगठन के सचिव विजय झा, संजय मालवीय, अनिल झा, इफ्तिखार शेख,अतिकुल रहमान, नवीन शर्मा, नीरज कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, आलोक राजहंस, ज्ञान प्रकाश सिंह, अभय गुप्ता, हिमांशु कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, राकेश पांडे मौजूद थे। इसकी जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी राकेश पांडे ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.