पटना, 17 मई। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में खेली जा रही बिहार कैम्ब्रिज चैलेंजर ट्रॉफी Bihar Cambridge Challenger Trophy में शुक्रवार को खेले गए मैचों में कैम्ब्रिज ई और कैम्ब्रिज ए ने जीत हासिल की। कैम्ब्रिज ई ने कैम्ब्रिज सी को 3 रन और कैम्ब्रिज ए ने कैम्ब्रिज एफ को 8 विकेट से हराया।
कैम्ब्रिज ई बनाम कैम्ब्रिज सी
टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए कैम्ब्रिज ई ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन बनाये। श्लोक कुमार ने 17,मो सालिक ने 10,हर्ष राज ने 17, अभिषेक कुमार ने 20, दिनेश ने नाबाद 17 रन बनाये। अतिरिक्त से 41 रन बने। अतुल ने 37 रन देकर 1, निकेत ने 30 रन देकर 2, आरव झा ने 17 रन देकर 1, मुन्ना कुमार ने 16 रन देकर 1, मनीष महतो ने 21 रन देकर 1, अमन कुमार ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में कैम्ब्रिज सी की टीम 25 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन बना पाई। अमन कुमार ने 13, वैभव राज ने 17, मनीष महतो ने 16, आयुष कुमार ने 26, आरव झा ने 27 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 18 रन बने। प्रशांत कुमार चौधरी ने 26 रन देकर 2, प्रेम शर्मा ने 41 रन देकर 1, सचिन ने 22 रन देकर 2, मोहम्मद सालिक ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के प्रशांत कुमार चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
कैम्ब्रिज एफ बनाम कैम्ब्रिज ए
इस मैच में टॉस कैम्ब्रिज एफ ने जीता और निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाये। नितिन कुमार ने 20, पारस शर्मा ने 32, शिवम रावत ने 13, रुद्रांश ने नाबाद 29, बंटी ने 14 रन बनाये। रौनक कुमार सिंह ने 15 रन देकर 1, नीतीश कुमार ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
कैम्ब्रिज ए ने 14 ओवर में दो विकेट पर 143 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शांतनु चंद्रा ने 43 गेंद में 17 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 80, आनंद सिंह ने 35, अरमान अहमद ने नाबाद 11 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 13 रन बने। सन्नी बिहारी ने 38 रन देकर 1, नितिन कुमार ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये। शांतनु चंद्रा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


