Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Senior Division Cricket League में सिटी स्टूडेंट क्लब जीता

Patna District Senior Division Cricket League में सिटी स्टूडेंट क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 अप्रैल। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में 24 अप्रैल यानी बुधवार को खेले गए मुकाबले में सिटी स्टूडेंट क्लब ने अमर सीसी को 14 रन से पराजित किया।

स्थानीय संपतचक ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस सिटी स्टूडेंट क्लब ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 32.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाये। कार्तित राज यादव ने 34 और नीरज प्रकाश ने 28 रन बनाये। अमर सीसी की ओर से अपूर्वा आनंद ने 6 विकेट चटकाये।

जवाब में अमर सीसी की टीम 28.2 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई। कुमार रजनीश ने 42 रन बनाये। सिटी स्टूडेंट की ओर चंद्र मोहन यादव ने 4 और सुजय बी ने 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के चंद्र मोहन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

सिटी स्टूडेंट क्लब : 32.2 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट, विशाल 17, कार्तिक राज यादव 34, नीरज प्रकाश 28, राहुल कुमार 26, राधे 11, सुधांशु प्रभाकर 15, अतिरिक्त 24, प्रतीक कुमार 1/39, अपूर्वा आनंद 6/26, कुमार रजनीश 3/30

अमर सीसी : 28.2 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट, कुमार रजनीश 42, धर्मवीर यदुवंशी 18, अनुज 12,अंशुमान गौतम 16, निशांत ठाकुर नाबाद 10, रेहान दास गुप्ता 20, अतिरिक्त 24, राधे 1/37, राहुल कुमार 2/44, चंद्र मोहन यादव 4/34, सुजय बी 3/18

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.