Thursday, May 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर BJP Sports Cell ने किया एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

मुजफ्फरपुर BJP Sports Cell ने किया एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 28 फरवरी। मुजफ्फरपुर स्थित NICA क्रिकेट अकादमी मैदान में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उत्पल रंजन के नेतृत्व में एकदिवसीय मैत्री मैच खेला गया जिसमें बिहार एकादश ने मुजफ्फरपुर एकादश को 9 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर मुजफ्फरपुर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर एकादश ने 103 रन 10 विकेट खोकर बनाया। इसके बाद बिहार एकादश ने एक विकेट खोकर 109 रन बनाया 18 ओवर पांच गेंद में इन्होंने अपना लक्ष्य पूरा किया जिसमें मैन ऑफ़ द मैच बिहार एकादश के श्यामल पांडे को 4 विकेट लेने पर चुना गया।

उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास सिंह उपस्थित रहे। मुजफ्फरपुर भाजपा कीड़ा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक संदीप,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित शर्मा, मोहित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिला सह संयोजक नंदन सिंह के द्वारा किया गया।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights