Saturday, May 23, 2026
Home झारखंडअन्य Khelo India University Games Archery में झारखंड के दीपक को स्वर्ण, सावित्री को कांस्य

Khelo India University Games Archery में झारखंड के दीपक को स्वर्ण, सावित्री को कांस्य

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 24 फरवरी। शिलांग (मेघालय) में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स तीरंदाजी में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस रांची के तीरंदाज दीपक कुमार ने टीम स्पर्धा में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को हराकर कल स्वर्ण पदक जीता एवं आज रिकर्व तीरंदाज सावित्री कुमारी ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीती। झारखंड कुल 02 पदक हासिल किए 1 स्वर्ण पदक 1 कांस्य पदक। सावित्री कुमारी रांची यूनिवर्सिटी से प्रतिनिधित्व की हैं दोनों तीरंदाज एवं उनके प्रशिक्षकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए एवं झारखंड का नाम रोशन करने पर रांची यूनिवर्सिटी के खेल डायरेक्टर चंचल भट्टाचार्य, झारखंड तीरंदाजी संघ के सचिव द्रोणाचार्य पूर्णिमा महतो सहित सभी प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों ने ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights