Monday, March 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट SGFI WOMEN Under-19 cricket में बिहार हारा, जानवी की अच्छी बैटिंग 

SGFI WOMEN Under-19 cricket में बिहार हारा, जानवी की अच्छी बैटिंग 

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 जनवरी। अहमदाबाद में खेले जा रहे नेशनल एसजीएफआई अंडर-19 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की तीसरी हार हुई। शनिवार को खेले गए मैच में तमिलनाडु ने बिहार को 8 विकेट से हराया।
टॉस बिहार के कप्तान स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट पर 104 रन बनाये। बिहार की ओर से कुसमांदा मंगली ने 21, स्वर्णिमा चक्रवर्ती ने 0, प्राची ने 2, जानवी रंजन ने 36, सोनल ने 3, कहकशा ने नाबाद 9 रन बनाये। अतिरिक्त से 33 रन बने।
तमिलनाडु की ओर से पूजा ने 11 रन देकर 2, अब्रना वाई ने 14 रन देकर 1, अश्विनी ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में तमिलनाडु ने 13.1 ओवर में दो विकेट पर 105 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अभिन्न ने 24, जैंसी जिनी पी ने 30, अब्रना वाई ने नाबाद 31 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 19 रन बने। बिहार की ओर से काजल ने 9 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights