Thursday, May 21, 2026
Home बिहारक्रिकेट पैनाठी इलेवन बना SadhBhavna Cup Cricket का नया चैंपियन

पैनाठी इलेवन बना SadhBhavna Cup Cricket का नया चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

मंगलवार को हुए पांचवें सद्भावना कप के फाइनल में जीत का ताज पैनाठी इलेवन के सर बंधा। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में पैनाठी इलेवन ने स्थानीय नेउरा रेजिंग इलेवन की टीम को तीन रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैनाठी इलेवन ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। इसका पीछा करती हुए नेउरा रेजिंग इलेवन की टीम 5 विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी। पैनाठी इलेवन के अभिमन्यु फाइनल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुने गए जिन्होंने निर्णायक मुकाबले में 2 विकेट लिए और 22 रन बनाए। अभिमन्यु ही मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 9 विकेट लिए।

फाइनल मैच 9 जनवरी को सुबह 11 बजे से नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी में खेला गया। इस टूर्नामेंट में नेउरा और पटना की कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल के बाद नेउरा पंचायत के उप-मुखिया साहिल ने सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र राय, रामप्रवेश राय, विश्वनाथ सोनी और राबिया वसी के साथ मिलकर विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी और सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। फाइनल में नेउरा के मुखिया उदय कुमार यादव और सरपंच गुड्डू शमीम ने भी शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि सद्भावना कप का आयोजन खेल के जरिए सामाजिक एकता, सद्भाव, प्रेम और भाईचारा बढ़ाने की एक कोशिश है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights