रामगढ़, 30 दिसंबर। रामगढ़ जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय छावनी फुटबॉल मैदान में चल रही ए डिवीजन जिला लीग में शनिवार को मैच रॉयल क्रिकेट क्लब “B” बनाम शारदा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें रॉयल क्रिकेट क्लब 4 रन से जीत लिया।
40-40 ओवर के मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 122 रन बनाये। जवाबी पारी खेलते हुए शारदा क्रिकेट अकादमी 20.5 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बनाये और 4 रन से रॉयल क्रिकेट क्लब मैच जीता।
रॉयल क्रिकेट क्लब के मुख्य बल्लेबाज विनीत शाह बाबू ने 28 रन, हिमांशु ने 28 रन, अनुज ने 13 रन, मनीष राज ने 11 रन बनाये। शारदा क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज शुभम यादव ने 20 रन देकर 2 अभिषेक ने 24 रन देकर 3, आदित्य,अनुज,राहुल को एक-एक विकेट चटकाये। शारदा के बल्लेबाज सुभाष यादव ने 24 रन, कुमार एक्स ने 24 रन, मंतोष ने 23 रन, अभिषेक ने 15 रन बनाये। रॉयल के गेंदबाज हिमांशु ने 29 रन देकर चार, धीरन ने 35 रन देकर 2, आशीष ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये। 31 दिसंबर को TRCC मुरपा बनाम यंग क्रिकेट क्लब के बीच मैच होगा। मैच में अंपायरिंग संदीप कुमार व नीतीश कुमार एवं स्कोरिंग में रवि मुंडा ने किया। मौके पर RCA सचिव अरुण कुमार राय, सुरज प्रसाद,महेंद्र राणा, सागर मुंडा, रवि मुंडा, दिनेश कुमार।