Saturday, May 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sabuj Tiwari Memorial Cricket Tournament में कमोदकी इलेवन की दोहरी जीत

Sabuj Tiwari Memorial Cricket Tournament में कमोदकी इलेवन की दोहरी जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 नवंबर। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में वात्सल्य कम्प्यूटर द्वारा प्रायोजित सबुज तिवारी इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैचों में कमोदकी इलेवन ने दोहरी जीत दर्ज की। दोनों मुकाबले में कमोदकी इलेवन ने सुदर्शन इलेवन को क्रमश: 6 विकेट व 7 विकेट से हराया।

श्रीराम खेल मैदान पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले मैच में सुदर्शन इलेवन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट पर 82 रन बनाये। जवाब में कमोदकी इलेवन ने 9.3 ओवर में चार विकेट पर 83 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के रवि कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने।
दूसरे मैच में कमोदकी इलेवन ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सुदर्शन इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाये। जवाब में कमोदकी इलेवन ने 8.2 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। श्रेरयार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नवनीत आनंद ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर
सुदर्शन इलेवन : 10 ओवर में 6 विकेट पर 82 रन, सत्यम 17, पवन 14, अंकित जी 13, अतिरिक्त 25, करण 1/7, श्रेयार 1/13, साहिल 1/13,रन आउट-3
कमोदकी इलेवन : 9.3 ओवर में चार विकेट पर 83 रन, रवि 23, चंदन 13, अतिरिक्त 28, श्रेयार 9,सत्यम 1/12, प्रियांशु 1/16, पीयूष 1/31, रन आउट 1
दूसरा मैच
सुदर्शन इलेवन : 10 ओवर में दो विकेट पर 125 रन,रुपेश 59, पवन 24, सत्यम 11, अतिरिक्त 30, श्रेयार 2/8
कमोदकी इलेवन : 8.1 ओवर में 3 विकेट पर 127 रन, श्रेयर 34,रवि 25,चंदन 23, साहिल 16, अतिरिक्त 28,सत्यम 1/39, रन आउट-2

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights