Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bihar SGFI Cricket Tournament : पटना अंडर-19 टीम सहरसा के लिए रवाना

Bihar SGFI Cricket Tournament : पटना अंडर-19 टीम सहरसा के लिए रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 नवंबर। सहरसा में हो रही राज्यस्तरीय स्कूली अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना जिला विद्यालय क्रिकेट बालक टीम रवाना हो गई। सहरसा में यह प्रतियोगिता 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की जायेगी। टीम के कप्तान हिमांशु राज, उप कप्तान ऋतिक सिंह राजपूत होंगे। इस बात की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी, पटना ओम प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट किट बिहार सरकार के द्वारा दी गयी। इस मौके पर टीम को शुभकामना देने के लिए वरीय लिपिक किरण कुमार झा, लिपिक दीपक कुमार, वरीय क्रिकेटर रूपक कुमार, रविन्द्र मोहन आदि ने जीत की अग्रिम शुभकामना दी।

अंडर 19 बालक
विवेक कुमार, अंकित कुमार, हिमांशु राज (कप्तान),ऋतिक सिंह राजपुत (उपकप्तान)अभिषेक कुमार, कुमार शानु झा, आदित्य कुमार, आयुष गौतम, विकास कुमार, आयुष सिंह, आर्यन वैभव, सुनील कुमार, आकाश कुमार, आर्यन कुमार, शिवम कुमार, रौशन राज (विकेटकीपर)। प्रशिक्षक-रौशन कुमार, दल प्रबन्धक-सुधीर कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.