Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारअन्य 9वीं पटना जिला भारोत्तोलन चैंपियनशिप 3 सितंबर से

9वीं पटना जिला भारोत्तोलन चैंपियनशिप 3 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। 9वीं पटना जिला भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन राजापुर पुल पटना स्थित सामुदायिक भवन, अखाड़ा गली पटना में आगामी 3 सितंबर को किया जायेगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रतियोगिता बिहार भारोत्तोलक संघ के तकनीकी पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय भारोत्तोलन संघ के नियमानुसार किया जायगा।

उक्त अवसर पर मुख्य उद्घाटन कर्ता पटना जिला के मेयर श्रीमती सीता साहू, पूर्व उप मेयर रूप नारायण मेहता एवं वार्ड पार्षद 22 की अनीता देवी होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छात्र एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार, बिहार भारोत्तोलक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी, सचिव सुरेश प्रसाद सिंह होंगे। इस बात की जानकारी संघ के सचिव उपेंद्र कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.