Wednesday, March 18, 2026
Home Slider पटना जिला क्रिकेट संघ में रजिस्ट्रेशन को 74 क्लबों ने प्राप्त किया फॉर्म

पटना जिला क्रिकेट संघ में रजिस्ट्रेशन को 74 क्लबों ने प्राप्त किया फॉर्म

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सत्र 2021—22 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्गत करने का कार्य संपन्न हुआ। इसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने दी।

उन्होंने बताया कि सभी कार्य पटना जिला क्रिकेट संघ के नए कार्यालय पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स, ग्राउंड फ्लोर, पुलिस चेक पोस्ट के निकट, बोरंिग कैनाल रोड से संपन्न हुआ।

वहीं संघ के सचिव सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित ने बताया कि सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के लगभग 74 क्लबों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को प्राप्त किया। फॉर्म जमा करने की तिथि 4 एवं 5 दिसंबर 2021 है। जबकि विलंब शुल्क के साथ 10 नवंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि जो बिहार का प्रतिनिधित्च करने के कारण अनुपलब्ध हैं वे 31 दिसंबर तक बिना बिलंब शुल्क के फॉर्म भर सकेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच का शुभारंभ 14 दिसंबर से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights