Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारअन्य राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा बिहार का 46 सदस्यीय दल

राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा बिहार का 46 सदस्यीय दल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राष्ट्रीय स्तर पर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 26 दिसंबर के बीच शिरडी (महाराष्ट्र) में ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा होने जा रहा है। जिसमें देश भर के सभी राज्यों का खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस चैंपियनशिप मे बिहार से 41 खिलाड़ी का दल राजधानी पटना से बीती रात ट्रेन से रवाना हुए।

इस दल का नेतृत्व बिहार ग्रेपलिंग संघ के महासचिव सुबोध कुमार यादव कर रहे हैं। कोच के रूप में नीरज कुमार, अंकित कुमार और नेशनल रेफरी के रूप में मोहम्मद रिजवान उल हक शामिल है। संघ के सदस्य एवं ग्रेपलिंग डेवलपमेंट कमिटी के अध्यक्ष हरिओम उत्तम ने बताया कि दल को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिन्हा ने दूरभाष पर अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि गत वर्ष तीसरे पायदान पर रही बिहार की टीम इस बार प्रथम स्थान हासिल करेगी।

टीम को रवाना करते समय अभय कुमार, हरिओम उत्तम, क्रीड़ा भारती के अवधेश कुमार, प्रियेश कुमार तिवारी, नवीन कुमार, अभिजीत कुमार, रोशन सिंह आदि गणमान्य लोगों ने अपने शुभकामनाएं देकर विदा किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.