Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारकबड्डी 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात : महिला कबड्डी में हिमाचल प्रदेश से हारा बिहार

36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात : महिला कबड्डी में हिमाचल प्रदेश से हारा बिहार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात की महिला कबड्डी स्पर्धा में बिहार को अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की शाम में खेले गए मैच में हिमाचल प्रदेश ने बिहार को 41-17 से हराया।
पूल ए के इस मैच के पहले हाफ में बिहार हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 9-19 से पीछा था। दूसरे हाफ में भी हिमाचल प्रदेश की टीम का दबदबा रहा। हिमाचल प्रदेश दूसरे हाफ में बिहार को 22-8 से हराया।
पूल ए में बिहार का अगला मुकाबला महाराष्ट्र से होगा जबकि हिमाचल प्रदेश का मुकाबला गुजरात से है।
इस पूल में दो जीत हासिल कर महाराष्ट्र की टीम टॉप पर चल रही है। महाराष्ट्र ने अपने पहले मैच में हिमाचल प्रदेश और दूसरे मैच में गुजरात को हराया है।
बिहार की इस हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने का डगर बहुत कठिन हो गया है। महाराष्ट्र को उसे हर हाल में हराना होगा।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.