Wednesday, June 17, 2026
Home Slider नवादा जिला क्रिकेट लीग में चैलेंजर क्रिकेट क्लब जीता

नवादा जिला क्रिकेट लीग में चैलेंजर क्रिकेट क्लब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

नवादा। नवादा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही नवादा जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप बी के एक मुकाबले में शनिवार को चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने हिसुआ क्रिकेट क्लब को 25 रनों से हराया।

आज सुबह हिसुआ ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 5 विकेट खोकर 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। अमरीश कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार 73 रन, रितेश कुमार ने 45 रन जबकि चंडीमल ने अपनी टीम के लिए 46 रनों का योगदान दिया।

हिसुआ क्रिकेट क्लब के राज पांडे ने दो, शुभम एवं सनीत को एक-एक विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिसुआ क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। शुभम ने 62, रोहित ने 29, अर्सलान सईद ने 27 एवं उमर ने 23 रनों की पारी खेली, लेकिन फिर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

चैलेंजर क्रिकेट क्लब की तरफ से करते हुए चंडीमल ने 4 विकेट, राहुल भगत ने दो विकेट जबकि अमन एवं रितेश ने एक-एक विकेट लिये।

इस तरह से चैलेंजर क्रिकेट क्लब ने हिसुआ क्रिकेट क्लब को 25 रनों से मैच हराया। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में राकेश रंजन एवं मनीष गोविंद थे। मैच रेफरी के रूप में अजय कुमार ने अपनी भूमिका निभाई। मैच के सफल संचालन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजीत पटेल, सचिव मनीष आनंद, कोषाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, आशुतोष चंद्र, राजेश कुमार मुरारी, राजेश कुमार, अरुण यादव, सुरेश यादव ने अपनी भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.