Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारअन्य गया जी जिला सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

गया जी जिला सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

शताब्दी और चाणक्य स्कूल बालक वर्ग के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

गया जी, 24 जनवरी। खो खो एसोसिएशन ऑफ गया जी के तत्वावधान में 24 जनवरी यानी शनिवार को बालक एवं बालिका सब जूनियर जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन गया कॉलेज, गया के प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता में गया जिले के 10 विद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन गया जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राजेंद्र वर्मा, आयोजन संयोजक राकेश कुमार सिंह, विनय श्रीवास्तव तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखने योग्य रही।

प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में शताब्दी पब्लिक स्कूल ने गुरुकुल को 05 अंकों से पराजित किया। इसके बाद चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल ने कृष्णा मेमोरियल स्कूल को 01 पाली एवं 01 अंक से हराया। शताब्दी पब्लिक स्कूल ने चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल को 04 अंकों से शिकस्त दी। वहीं गुरुकुल ने कृष्णा मेमोरियल स्कूल को 09 अंकों से पराजित किया। बोधी ट्री स्कूल ने कृष्णा मेमोरियल स्कूल को 07 अंकों से हराया, जबकि होली पब्लिक स्कूल ने गुरुकुल को 04 अंकों से पराजित किया।

आज खेले गए सभी मुकाबलों के आधार पर शताब्दी पब्लिक स्कूल और चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल ने शीर्ष दो टीमों के रूप में फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया है। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 25 जनवरी यानी रविवार को खेला जाएगा। इसके साथ ही बालिका वर्ग के मुकाबले भी 25 जनवरी यानी रविवार को आयोजित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निखिल कुमार, ऋषभ कुमार एवं अश्वनी कुमार ने निभाई। इस संबंध में जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ गया जी के सचिव अजीत कुमार सिंह ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.