Wednesday, April 29, 2026
Home Slider टी-20 क्रिकेट : बेगूसराय को हरा समस्तीपुर विजेता

टी-20 क्रिकेट : बेगूसराय को हरा समस्तीपुर विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

वैशाली। महनार के वासुदेवपुर चंदेल रेलवे मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब समस्तीपुर ने जीत लिया।

 टूर्नामेंट का फाइनल मैच समस्तीपुर और बेगूसराय के टीम के बीच खेला गया।

समस्तीपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 142 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बेगूसराय की टीम 118 रनों पर ही सिमट गयी।

मैच में समस्तीपुर के आकिब को मैन ऑफ द मैच और बेगूसराय टीम के सुमित को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोजपा नेता ई रविन्द्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता खन्ना सिंह व युवा राजद के प्रदेश महासचिव संजय कुमार राय थे। इन अतिथियों ने विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।

इस मौके पर युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, जिलापार्षद रामपुकार पासवान, ठाकुर चुन्नु सिंह, मो मुख्तार आलम, नीलेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजक कुंदन प्रसाद, मोनू सिंह, पिंटू सिंह, बंटी सिंह, योगेश कुमार, रंजीत सिंह, बब्बर सिंह आदि ने टूर्नामेंट में शामिल टीमों एवं दर्शकों के प्रति शांतिपूर्ण टूर्नामेंट संपन्न कराने को लेकर अभार प्रकट किया है।वही स्कोरिंग की मुख्य भूमिका में थे रजनीश कुमार एवं कमेंटेटर विकास यादव।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights