Friday, May 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय क्रिकेट League में श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब 36 रनों से जीता

बेगूसराय क्रिकेट League में श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब 36 रनों से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के पूल सी के अंतर्गत खेले गए मैच में इसके उपरांत श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी ने गढ़पुरा को 36 रनों से पराजित किया।

श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 158 रन बनाये। आशुतोष ने 77 रन और आदित्य सोनी 16 रन बनाए। करन ने 3 और रजत ने दो विकेट चटकाये।

जवाब में उतरी गढ़पुरा की टीम 27 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। विनीत ने 3, आदित्य सोनी ने 2 और कुलवंत ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कक्कू, दीपक कुमार, प्रेम रंजन पाठक, मोहम्मद शकील, दिलजीत कुमार मौजूद थे।

इस मैच के अंपायर सनोज मैकगिल व विनीत कुमार थे जबकि स्कोरर मोहम्मद इमरान थे। उद्घोषक निराला कुमार थे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल पूल सी का अंतिम लीग मैच श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब और तेघड़ा के बीच खेला जाएगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights